{"_id":"5efcef7d8ebc3e43425275d3","slug":"protest-jpnagar-news-mbd3544044108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर गरजे कांग्रेसी, तहसीलों में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर गरजे कांग्रेसी, तहसीलों में प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा। डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि पांच मार्च 2020 के बाद हुई तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। कहा कि सरकार ने 22 बार तेल की कीमतों को बढ़ाया है। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया को सौंपा।
शहर कांग्रेस कमेटी के कमेेटी बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे तहसील परिसर में एसडीएम विवेक यादव के कार्यालय के सामने आए। उनके बाहर होने पर नायब तहसीलदार को पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा है कि केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर मुश्किल वक्त में मुनाफा कमा रही है। मोदी सरकार ने 18 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के मूल्य लगातार बढ़ाए हैं। डीजल 10. 548 और पेट्रोल 8.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके पहले कुरैशी मोहल्ला स्थित कैंप कार्यालय में शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने कहा कि साढे़ तीन महीने में भाजपा सरकार ने डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा कर शोषणकारी नीति को बढ़ावा दे रही है। वरिष्ठ नेता हसन आरिफ अंसारी ने कहा कि कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय भाव कम हो रहा है, लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल के कीमत आसमान छू रहे हैं। इस दौरान सरदार राजेंद्र सिंह चावड़ा, डॉ. राजीव भारती, निराले मियां अंसारी, हाजी खुर्शीद अनवर, अली इमाम रिजवी, खुश्तर मिर्जा, जावेद अब्बासी, फरमान अंसारी, चांनन खान, संजय शर्मा, अवनीश महेश्वरी, कैलाश सैनी, डॉ. शाहिद उसमानी, शबाब मंसूरी, हबीब, मोहब्बत अली, नायाब, दीपांशू, मुन्नालाल जाटव, रईस शहजाद, अली अहमद आदि रहे।
पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
मंडी धनौरा/बछरायूं। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में रोजाना की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि इस बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएं। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह, खुर्रम चौधरी, अफसर अली वारसी, एमपी शर्मा, राजेंद्र त्यागी, नावेद चौधरी, वाहिद अली, केसी शर्मा, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।