फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest health workers

लिपिकों का पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest health workers
अमरोहा। तबादला होने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार रखा। धरना देकर तबादले के विरोध में नारेबाजी की। सोमवार को स्वास्थ्य भवन के घेराव की चेतावनी दी। लिपिकों की हड़ताल के चलते सीएमओ ऑफिस में कामकाज ठप रहा। इससे कुछ जरूरतमंद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम लिपिक कार्य बहिष्कार पर रहे। सीएमओ कार्यालय के पास धरना देकर नारेबाजी की। कहा कि कर्मचारियों ने ट्रांसफर को लेकर तीन विकल्प रखे थे। लेकिन प्रशासन मानने को तैयार नहीं है। इसके लिए संगठन ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन के घेराव का कार्यक्रम रखा है। पूरे प्रदेश से लगभग 3000 कर्मचारी स्वास्थ्य भवन पर धरना प्रदर्शन और घेराव करेंगे। पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन देंगे। कहा कि यह कार्य स्थानांतरण नीति के विपरीत शोषण करने के उद्देश्य से किया गया। यह स्थानांतरण नहीं बल्कि कर्मचारियों का शोषण है। इससे पहले इतने दूरस्थ स्थानांतरण कभी नहीं किए गए। अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ यह अन्याय किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं किया जाएगा। न्याय मिलने तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान चंद्रेश सिंह, जौहर सिंह, सूरजभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed