{"_id":"5a3188bb4f1c1b0d698c1d11","slug":"problems-in-nh-24-till-30-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक एनएच 24 पर रहेगी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर तक एनएच 24 पर रहेगी आफत
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला।
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में डायवर्जन के चलते भानपुर फाटक की ओर लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे चौपला पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। इससे भानपुर रोड पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाने से दिनभर जाम के हालात बने रहे। दिन में कई बार कई बार जाम लग गया। उधर, बुधवार को भानपुर रोड पर ही साप्ताहिक बाजार लगता है। इस वजह से और जाम बढ़ गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति 31 दिसंबर तक रहेगी।
नेेशनल हाईवे चौपला पर अधूरे पड़े फ्लाईओवर पर वर्षों से कार्य चल रहा है। अब यह निर्माण कार्य अंतिम चरण पर पहुंच गया है। इस कारण चौपला चौराहा पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। बड़ी-बड़ी मशीनों से पिलर्स को फ्लाईओवर तक पहुंचाया जा रहा है। यह कार्य 31 दिसंबर तक चलेगा। तब तक के लिए चौपला चौराहा से पहले ही वाहनों को इधर-उधर मोड़कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, पहले ही दिन व्यवस्था औंधे मुंह धड़ाम हो गई। रूट डायवर्जन से भानपुर रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया। बिजनौर हरिद्वार स्टेट हाईवे से आने वाला ट्रैफिक भानपुर फाटक से गुजारा जा रहा है। इसलिए भानपुर फाटक पूरे दिन जाम की गिरफ्त में समाया रहा। बुधवार को भानपुर रोड स्टेशन चौराहा पर ही साप्ताहिक बाजार लगने से भी सड़क संकरी हो गई। इससे भी जाम की समस्या को और बढ़ाने का काम किया। दिनभर वाहन रेंगते रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।