फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Problems facing due to waterlogging on service road

सर्विस रोड पर जलभराव के चलते झेल रहे परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर जलभराव के कारण सैफी नगर, शांति नगर के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पालिका से टूटी सड़क की मरम्मत कराने के लिए सैकड़ों बार गुहार लगाई लेकिन, जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।नगर पालिका लगातार वार्ड की उपेक्षा कर रही है।

विज्ञापन
Problems facing due to waterlogging on service road

विस्तार

रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर जलभराव के कारण सैफी नगर, शांति नगर के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि पालिका से कई बार शिकायत की गई लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क का मरम्मत कार्य न कराया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वार्ड-15 के नागरिकों ने नगर पालिका के ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार, विधायक राजीव तरारा और सांसद कुंवर दानिश अली को इस आशय का पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड ही उनका मुख्य मार्ग है। आसपास मोहल्ले के लोगों का यही से आना-जाना होता है। काफी समय से मरम्मत न होने के कारण सर्विस रोड जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरा रहता है। पालिका से टूटी सड़क की मरम्मत कराने के लिए सैकड़ों बार गुहार लगाई लेकिन, जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। बीते पांच वर्षों से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। नगर पालिका लगातार वार्ड की उपेक्षा कर रही है। इस समय सर्विस रोड पर पानी भरने होने के कारण नागरिक को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईओ, विधायक, सांसद से वार्ड की मुख्य सड़क बनवाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो नागरिक आंदोलन को मजबूर होंगे। पत्र पर संदीप कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, सुलेमान खां, पवन अग्रवाल, वाहिद, जाहिद, हरनाम सिंह, आबिद, रामचंद्र सिंह, असलम, जगपाल, चरन सिंह, असलम, मदन पाल सिंह, अविरल अग्रवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed