फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pro of leader demanded five lac from contractor

माननीय के पीआरओ ने ठेकेदार से मांगे पांच लाख रुपये, धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
pro of leader demanded five lac from contractor
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदार ने एक जनप्रतिनिधि के पीआरओ पर पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। ठेकेदार ने एसपी को शिकायती पत्र कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नोएडा के बीटा-2 निवासी राजेश कुमार रजबपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में मिट्टी ढुलाई का काम करा रहे हैं। उसने बताया कि 24 जुलाई की रात दस बजे जगुआ के जंगल में डंपर में मिट्टी लदान करा रहे थे। इस बीच दो काले रंग की स्कॉर्पियो से कुछ लोग आए। उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। ड्राइवर और ऑपरेटर को मारा पीटा। इसके अलावा डंपर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा जान से मारने की धमकी दी। राजेश ने आरोप लगाया कि इससे पहले 20 जुलाई को सुबह नौ बजे मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने खुद को एक जनप्रतिनिधि का पीआरओ बताया। उसने आवास में मुलाकात करने को कहा। पीड़ित के मुताबिक कुछ देर के बाद पहुंचा तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि शिकायत बहुत मिल रही है। काम करना है तो पांच लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed