{"_id":"68756ac9a3e0ef690004d808","slug":"privatisation-of-electricity-will-be-opposed-at-every-level-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-143739-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली निजीकरण का हर स्तर पर होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली निजीकरण का हर स्तर पर होगा विरोध
Tue, 15 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर गुट के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि हसनपुर नगर में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद करने के अभियान में सही मानक के भी अल्ट्रासाउंड को बंद कर दिया गया है। जिन अल्ट्रासाउड केंद्रों पर डॉक्टर समेत सभी मानक ठीक हैं, उनको मरीजों के हित में चालू कराया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाते हुए पांच लाख कर दिया गया है, परंतु ग्रामीण बैंक की लगभग 4600 शाखाओं में अभी यह पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद के गन्ना किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान लगभग 55 करोड़ 15 प्रतिशत ब्याज समेत दिलाया जाए। सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है, कब्जा हटाया जाए।
छुट्टा गोवंश को गोशाला में भिजवाया जाए। चोरों और तेंदुए के आतंक के चलते लाइसेंस धारकों 25-25 कारतूस दिए जाए। आज यानि मंगलवार को धनौरा एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मांगे पूरी न होने पर संगठन धरना- प्रदर्शन व आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, नेमपाल सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह प्रधान, राजपाल सिंह, बबिता रानी, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।