{"_id":"5f00ccca8ebc3e43156ffcb3","slug":"private-bus-jpnagar-news-mbd35474613","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में प्राइवेट बस का सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में प्राइवेट बस का सफर हुआ महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना काल में सफर के लिए यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्राइवेट बसों का सफर महंगा हो गया है। अमरोहा से दिल्ली का किराया दोगुना देना पड़ रहा है। वहीं लोकल रूट पर भी किराए में बढ़ोतरी हुई है। किराया बढ़ने की वजह से बसों में सोशल डिस्टेंसिंग और डीजल की कीमतों में वृद्धि है।
वैसे तो ऐसा कोई व्यवसायिक या सामाजिक क्षेत्र नहीं हैं, जिस पर कोरोना वायरस का असर नहीं पड़ा हो। हर वर्ग, हर तबका इससे मुसीबत में है। बाजार खुलने के बाद भी कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। वहीं अनलॉक वन में रेल और बस सेवा शुरू कर दी गई। रोडवेज के साथ प्राइवेट बसें भी चलने लगी हैं। लेकिन कोरोना को देखते हुए बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से यात्री बैठाए जा रहे हैं। क्षमता से कम यात्री बैठा जाए रहे हैं। वहीं डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते प्राइवेट बसों का सफर महंगा हो गया है। यात्रियों को दिल्ली तक के सफर के लिए दोगुना किराया देना पड़ रहा है। प्राइवेट बस से दिल्ली का किराया 250 से 300 रुपये हो गए हैं। जबकि पहला 130 रुपये था। ऐसे ही नौगांवा सादात से दिल्ली का किराया दोगुना हो गया है। डेढ़ सौ से तीन सौ रुपये हो गया है। यही हाल अमरोहा से संभल का है। संभल का किराया लॉकडाउन से पहले 40 रुपये था। जो अब बढ़कर 60 से 70 रुपये हो गए हैं। वहीं लोकल रूट पर भी बसों के किराए में बढ़ोतरी हो गई है।
कहां का कितना किराया बढ़ा
कहां से कहां तक पहले किराया अब किराया
अमरोहा दिल्ली 130 रुपये 250
नौगांवा सादात दिल्ली 150 रुपये 300
अमरोहा संभल 40 रुपये 60-70
12 अगस्त तक बसों का ही सहारा
अमरोहा। सफर के लिए अभी यात्रियों को बस का ही सहारा है। रेलवे ने 12 अगस्त तक सामान्य ट्रेनों का संचालन कैंसिल कर रखा है। अभी सिर्फ कोविड स्पेशल ट्रेनें ही संचालित होंगी। ऐसे में अमरोहा के यात्रियों के लिए सिर्फ तीन ट्रेनें हैं। दिल्ली के लिए सिर्फ सुबह ही ट्रेनें हैं। ऐसे ही दिल्ली से आने के लिए रात में ट्रेनें है। ऐसे हालात में प्राइवेट और सरकार बसों का ही सहारा है।