फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prisonr ran away from temporay jail

बुढ़नपुर की अस्थाई जेल से बंदी फरार, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
prisonr ran away from temporay jail
डिडौली(अमरोहा)। चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया बंदी बुढ़नपुर की अस्थायी जेल से फरार हो गया। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने जेल के चारों तरफ नाकेबंदी कर कांबिंग की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बंदी के फरार होने की जानकारी गुरुवार की शाम ड्यूटी चेंज के दौरान जेल कर्मियों द्वारा गिनती करते समय हुई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन के अलावा मुरादाबाद जेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

बुढ़नपुर में बनी अस्थायी जेल में मुरादाबाद जेल के तीन कर्मचारियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी रहती है। इसकी क्रम में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी मोमिन को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। 16 अगस्त को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे अस्थाई जेल बुढ़नपुर के लिए भेज दिया गया था। गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी चेंज के दौरान जेल कर्मचारियों ने बंदियों की गिनती की तो इस दौरान एक बंदी कम पाया गया। जेल कर्मियों ने तमाम बैरकों व अन्य स्थानों पर बंदी को तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। स्पष्ट हो गया कि बंदी फरार हो गया है। जांच पड़ताल के बाद फरार बंदी की पहचान मोमिन के रूप में हुई। बंदी के फरार होने ही घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिडौली एसएसआई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अन्य फोर्स के साथ जेल के चारों तरफ नाकाबंदी कर कांबिंग की। लेकिन बंदी का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल, जेल प्रशासन बंदी के फरार होने की जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed