फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prisoner escaped from temporary jail stir in administration no clue was found investigation continues

अमरोहा: अस्थायी जेल से बंदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप, नहीं मिला कोई सुराग, जांच जारी

Thu, 19 Aug 2021 09:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 09:09 PM IST
सार

कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन तक बंदियों को इस जेल में रखा जाता है। समय अवधि पूरी होने के बाद उन्हें मुरादाबाद कारागार भेज दिया जाता है। यहां पर मुरादाबाद जेल के तीन कर्मचारियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी रहती है।

विज्ञापन
prisoner escaped from temporary jail stir in administration no clue was found investigation continues
मुरादाबाद पुलिस, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के डिडौली में तीन दिन पहले चाकू के साथ गिरफ्तार हुआ बंदी बुढ़नपुर की अस्थायी जेल से फरार हो गया। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस ने जेल के चारों तरफ नाकाबंदी कर कांबिंग की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


बंदी के फरार होने की जानकारी गुरुवार की शाम ड्यूटी चेंज के दौरान जेलकर्मियों द्वारा गिनती करते समय हुई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन के अलावा मुरादाबाद जेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

जनपद में कैदियों के लिए स्थायी जेल नहीं होने के कारण कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान 18 मई 2020 को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हाईवे बुढ़नपुर में अस्थायी जेल शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन तक बंदियों को इस जेल में रखा जाता है। समय अवधि पूरी होने के बाद उन्हें मुरादाबाद कारागार भेज दिया जाता है। यहां पर मुरादाबाद जेल के तीन कर्मचारियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी रहती है। इसकी क्रम में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी मोमिन को मुखबिर की सूचना पर चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। 

16 अगस्त को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे अस्थाई जेल बुढ़नपुर के लिए भेज दिया गया था। गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी चेंज के दौरान जेल कर्मचारियों ने बंदियों की गिनती की। इस दौरान एक बंदी कम पाया गया। जेलकर्मियों ने तमाम बैरकों व अन्य स्थानों पर बंदी को तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। स्पष्ट हो गया कि बंदी फरार हो गया है। 

जांच पड़ताल के बाद फरार बंदी की पहचान मोमिन के रूप में हुई। बंदी के फरार होने ही घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिडौली एसएसआई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अन्य फोर्स के साथ जेल के चारों तरफ नाकाबंदी कर कांबिंग की। लेकिन फरार बंदी का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल, जेल प्रशासन बंदी के फरार होने की जानकारी जुटा रहा है।


बुढ़नपुर अस्थायी जेल से बंदी के फरार होने की जानकारी मिली है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उसका अपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। बंदी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति बताया जा रहा है। बंदी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया जाएगा।- पूनम, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed