फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prepare the departure chart of polling parties: Divisional Commissioner

पोलिंग पार्टियों की रवानगी का चार्ट तैयार कर लें : मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prepare the departure chart of polling parties: Divisional Commissioner
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार और डीआईजी शलभ माथुर ने विधानसभा निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में सभी नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। जरूरी दिशानिर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण दिया जाए। प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार का मतदान कार्मिक को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए। जिससे कि सुगमता पूर्वक मतदान कर्मी मतदान करा सकें । कहा कि दिव्यांग तथा 80 प्लस के लोगों को चिन्हित कर लिया जाए और उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान करने की सुविधा प्रदान की जा । कहा की सभी सखी बूथों पर शौचालय सेपरेट होना चाहिए। स्नानघर को भी उससे कनेक्ट करवाया जाए। कहा कि सखी बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लिया जाए। विधानसभा वार पोलिंग पार्टियों रवानगी के लिए चार्ट तैयार किया जाए। कहा की पोलिंग पार्टी के साथ लगने वाला फोर्स और वाहन की रवानगी एक ही जगह से होनी चाहिए और पोलिंग पार्टी पहुंचने पर संबंधित बूथ पर उसे रुकने के लिए कंबल व बिस्तर की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। कहा की प्रत्येक बूथ पर मतदान करवाने के लिए पहुंचे मतदान कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन की सुविधा होनी चाहिए। संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग अवश्य कराई जाए। वहां पर प्रकाश के लिए इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। मतदाता जागरूकता की एक्टिविटी प्रतिदिन विद्यालयों में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद आयुक्त व डीआईजी ने शहर के शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, खिड़की, दरवाजे, पानी, रैम बूथ तक पहुंचने का मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि बूथ पर किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करा ली जाएं। उन्होंने चौराहे पर खड़े होकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पोलिंग पार्टियों के आवागमन हेतु मार्ग का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed