फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations intensified for CM's meeting, DM took stock

सीएम की सभा के लिए तैयारी तेज, डीएम ने लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for CM's meeting, DM took stock
हसनपुर में सीएम की जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते डीएम। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। भाजपा की जन विश्वास यात्रा 29 दिसंबर को हसनपुर में पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अधिकारिक कार्यक्रम अभी नहीं मिला है। लेकिन अफसरों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार को पंडाल का सामान जनसभा स्थल पर पहुंच गया है। डीएम ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए डीएम ने अधिनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सतीशचंद पांडेय, कोतवाल पीके चौहान एवं भाजपा के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा आदि नेताओं ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सीएम के मंच के लिए जगह चिह्नित की गई। वीआईपी रास्ता, आम रास्ता तय किया गया है। कहां वीआइपी पार्किंग होगी, कहां आम लोगों के वाहनों की पार्किंग होगी। इसके लिए रूपरेखा बनाई गई। जहां सीएम का मंच बनेगा।
विज्ञापन

उसके पीछे कुछ पेड़ एवं मिट्टी के टीले थे। नगर पालिका की टीम लगाकर उन्हें जेसीबी से हटवाया गया। जनसभा स्थल पर सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई। इस दौरान डीएम ने अधिनस्थों को निर्देशित कर कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या सामने आ रही है। तो उसे बताया जाए। समय रहते समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर में चौथी बार आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
हसनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हसनपुर क्षेत्र में चौथी बार आ रहे हैं। वह 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व रहरा में आयोजित जनसभा में आए थे। सीएम बनने के बाद वर्ष अप्रैल 2018 में हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। इसी दौरान उन्होंने सैदनगली में रात्रि प्रवास भी किया था। इसके बाद वह कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के कोरोना से निधन के बाद खाली हुई नौगांवा सीट पर हुए उपचुनाव में गांव रजोहा में जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। अब चौथी बार वह पार्टी की जनविश्वास यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।

सीएम हसनपुर में राजकीय डिग्री कालेज का करेंगे लोकार्पण
हसनपुर। जन विश्वास यात्रा के दौरान हसनपुर पहुंच रहे सीएम योगी आदित्यनाथ यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों एवं योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बताया कि हसनपुर में बनकर तैयार हो चुके राजकीय डिग्री कालेज का भी सीएम लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed