फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations for e-registry underway; online registration to apply for property acquired from authorities.

Amroha News: ई-रजिस्ट्री की तैयारी शुरू, प्राधिकरणों से संपत्ति लेने पर होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations for e-registry underway; online registration to apply for property acquired from authorities.
अमरोहा। विकास प्राधिकरण, आवास विकास और अन्य अधिकृत प्राधिकरणों से संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

अब रजिस्ट्री कराने के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन की ओर से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन और निबंधन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और लोगों को लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के अधिवक्ता ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में हैं। एआईजी स्टांप अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का लाभ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और अन्य अधिकृत प्राधिकरणों को दिया जाएगा। इन संस्थाओं को संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच उप निबंधक कार्यालय में की जाएगी। यदि किसी प्रकार की कमी या त्रुटि पाई जाती है तो उसकी सूचना ऑनलाइन माध्यम से संबंधित पक्ष को दी जाएगी। ई-रजिस्ट्री केवल अनुमोदित योजनाओं और स्वीकृत दस्तावेजों के लिए ही की जाएगी। इसके लिए बायोमेट्रिक उपकरण, डिजिटल पहचान और डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग अनिवार्य होगा। साथ ही स्टांप शुल्क और रजिस्ट्री शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेती किसानी की जमीन, प्लाट या अन्य संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जड़ी रजिस्ट्री पहले की तरह ही होंगी, इसके लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed