{"_id":"65d664bd112699199c0d50f9","slug":"preparations-complete-up-board-exams-will-start-from-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-114254-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तैयारी पूरी, आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तैयारी पूरी, आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
Thu, 22 Feb 2024 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लंबी तैयारियों के बाद आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सुबह की पाली सुबह साढ़े आठ बजे व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होकर सवा तीन घंटे तक चलेगी। पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी एवं वाणिज्य की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में इंटर की सैन्य विज्ञान, हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए एक दिन पहले ही सिटिंग प्लान तैयार कर लिया गया। बुधवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी निर्धारित केंद्रों पर अपनी सीट की जानकारी लेने पहुंचे।
आज जिले में 79 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इसके लिए पूरे जिले को चार जोन एवं 11 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटर के 53383 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को नकलविहीन एवं निष्पक्ष बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होंगी। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को 15 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। आज पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी एवं वाणिज्य की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में इंटर की सैन्य विज्ञान, हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोई भी विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रानिक डिवाइस अथवा पेपर लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम की डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे गए हैं।
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र व्यवस्थापक, एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षा की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय के शिक्षक को कक्ष निरीक्षक अथवा रिलीवर की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को परीक्षा से एक दिन पहले अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी अपना सिटिंग प्लान देखने के लिए पहुंचे। परीक्षा की निगरानी के लिए राजकीय जिला पुस्तकालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए डिप्टी कलेक्टर भगत सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि आज से शुरू हो रही परीक्षाओं के शांति पूर्ण आयोजन को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। परीक्षाएं बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार ही कराई जाएंगी।
-- --