{"_id":"61ce08cf8f87d054f26a9741","slug":"preparation-begins-for-jee-nda-and-competitive-exams-jpnagar-news-mbd414446411","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई, एनडीए और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई, एनडीए और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई की तैयारी करनी है तो जिले में अभ्युदय केंद्र खुल गया है। यहां पर चयनित युवाओं को तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही एनडीए-सीडीएस और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी पढ़ाई होगी। शहर के एकेके इंटर कॉलेज में अभ्युदय केंद्र का शुभारंभ हो गया। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि चयनित युवा कोचिंग के लिए फॉर्म भरें ताकि कोचिंग के लिए कक्षाओं में बैठ सके।
शहर के एकेके इंटर कॉलेज के मुख्यमंत्री अभ्युदय केंद्र में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि अभ्युदय केंद्र से युवाओं को इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा एनडीए-सीडीएस में के लिए भी तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। कोचिंग सेंटर की तर्ज पर युवाओं को पढ़ाई कराई जाएगी। विषय के अनुरूप स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञ विस्तार से पढ़ाएंगे। उन्होंने बताया यूपीएससी और यूपीपीसीएस के लिए तैयारी कराई जाएगी। जिसमें प्रतिस्पर्धा होती है। इसलिए सभी को लगन के साथ तैयारी करनी होगी। जो लगन से तैयारी करेगा, उसे हर संभव मदद दिलाई जाएगी। कहा कि सपने सिर्फ सोचने से नहीं होते हैं वह साकार तभी होते हैं जब ईमानदारी से मेहनत और लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया जाए। शिक्षक संत मौर्य ने बौद्ध और जैन धर्म के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी विजय वीर सिंह, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, प्रधानाचार्य आदिल अब्बासी, शिक्षक धर्म सिंह आदि रहे।