फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prakashotsav

नगर कीर्तन का शहर में कई जगहों पर जोरदार स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
prakashotsav
अमरोहा में गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन शोभायात्रा में करतब दिखाते हुए। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बच्चों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरा। पंज प्यारे और पालकी साहब का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शाम को गुरुद्वारा में पहुंच कर नगर कीर्तन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार को सुबह से सिख समाज के लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। पालकी साहब को फूलों से सजाया गया। इसके बाद नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा से रवाना हुआ। सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। संगत ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर सेवा की। इसके अलावा नगर कीर्तन में शामिल लोगों पर फूल बरसाए गए। कई जगहों पर बाबा की पालकी साहब का स्वागत किया गया। मंडी चौब में धीरज खुराना ने चाय और नाश्ते का इंतजाम कराया। बड़ा बाजार में रंजीत सिंह ने हलवा बंटवाया। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, चरनजीत सिंह गांधी ने समोसे और छोले बंटवाए। इसके बाद कोतवाली, कटरा बाजार, कोर्ट चौराहा, बटवाल होते हुए श्री गुरु गोविंद सिंह चौक पर पहुंची। इस दौरान सरदार इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह, मंजीत सिंह छाबड़ा, मनप्रीत कौर, सतनाम कौर, मंगत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

रामडोल कमेटी ने ड्राईफ्रूट और दूध बांटा
अमरोहा। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी ने कोर्ट बाजार मोहल्ले में नगर कीर्तन का स्वागत किया। अध्यक्ष कपिल शर्मा ने पंज प्यारे और अन्य लोगों का माल्यार्पण किया। इसके अलावा ड्राईफ्रूट और दूध पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed