फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pradhan's cousin became Panchayat assistant by applying fake marksheet

फर्जी अंकपत्र लगाकर प्रधान का चचेरा भाई पंचायत सहायक बना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's cousin became Panchayat assistant by applying fake marksheet
हसनपुर तहसील क्षेत्र के खरपड़ी न्याय पंचायत के एक गांव में फर्जी अंक पत्र के सहारे पंचायत सहायक चयनित होने का मामला सामने आया है। पंचायत सहायक ग्राम प्रधान का चचेरा भाई बताया जा रहा है। गांव के व्यक्ति का दावा है कि उसने दूसरे के अंक पत्र लगा कर चयनित हुआ है। इसके साथ ही जन्मतिथि भी भिन्न है। डीपीआरओ से प्रकरण की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

गांव के रामकेश सिंह पुत्र गिरिराज सिंह ने शिकायती पत्र में दावा किया है कि फर्जी अंक पत्र के सहारे गांव में पंचायत सहायक पर गांव चयन हुआ है। उनका कहना है कि पंचायत सहायक के हाईस्कूल का अंकपत्र गलत है। यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण हाईस्कूल में जन्मतिथि सात अगस्त 1998 है, जबकि उसने 10वीं की परीक्षा 2014 में उत्तीर्ण की है। आरोप है कि दूसरे व्यक्ति की अंक पत्र से चयन हुआ है। मांग की है कि प्रकरण की जांच कराई जाए। दोषी मिलने पर उसे पंचायत सहायक से हटाया जाए। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि पंचायत सहायक पर दूसरे के अंक पत्र के सहारे चयन होने की शिकायत की गई है। प्रकरण की जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed