फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradhan angry

बैंक की कार्यशैली से आजिज प्रधानों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
pradhan angry
मंडी धनौरा (अमरोहा)। विकास खंड धनौरा के ग्राम प्रधानों ने नगर के सिंडीकेट बैंक की शाखा की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को शाखा की तालाबंदी की चेतावनी दी है। प्रधानों का कहना है कि खातों में करोड़ों रुपये होने के बाद भी बैंक कर्मचारियों की वजह से उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में अमरोहा जाकर जिलाधिकारी से मिलेगा। प्रधानों ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

भुगतान के लिए डोंगल सिस्टम लागू होने के बाद सभी भुगतान अब आनलाइन होंगे। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विकास खंड की अधिकांश ग्राम पंचायतों के खाते सिंडीकेट बैंक में हैं। सिंडीकेट बैंक के साफ्टवेयर अपडेट होने और विलय संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में काफी समय लग गया। प्रधानों का अप्रैल 2019 से भुगतान बंद है। तमाम प्रधान अपनी पंचायतों में लाखों रुपये के विकास कार्य करा चुके हैं। भुगतान नहीं होने पर लोग तकाजा कर रहे हैं। प्रधानों का आरोप है कि सिंडीकेट बैंक के कर्मचारी उनको परेशान कर रहे हैं। बुधवार को ग्राम प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि उनका भुगतान शुरू नहीं किया गया तो शुक्रवार को बैंक की तालाबंदी कर दी जाएगी। इस मौके पर चेतन सिंह, धमेंद्र सिंह, नरेंद्र कटारिया, महकपाल सिंह, चमन सिंह, रघुवीर सिंह, साबिर अली आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed