फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   postmartam

किशोरी की गर्दन पर मिले जंगली जानवर के पंजों के निशान, दहशत से हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
postmartam
अमरोहा। आदमपुर थानाक्षेत्र के देहरी खादर में मंगलवार को गन्ने के खेत में काम करते समय किशोरी की मौत जंगली जानवर के हमले में दहशत से हुई थी। यही नहीं किशोरी के शरीर पर मिले खरोंच के निशान जंगली जानवर के हैं। हमले के दौरान दहशत से किशोरी की हृदय गति रुक गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह देहरी खादर गांव निवासी किसान रोहन सिंह अपनी पत्नी लालकौर और बेटी जलधारा के साथ खेत पर काम करने गए थे। तीनों गन्ने के खेत में 50-50 मीटर की दूरी पर काम कर रहे थे। थोड़ी ही देर बाद जलधारा के चीखने की आवाज सुनाई दी। माता-पिता जलधारा की तरफ दौड़ तो उन्होंने तेंदुुआ को हमला करते देखा। बेटी को बचाने के लिए उन्होंने ने शोर मचा दिया। तभी तेंदुआ दंपती पर हमला करने को झपट पड़ा। तेंदुए को अपनी ओर आता देख पति-पत्नी गांव की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी थी। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होकर खेत पर पहुंचे। जहां जलधारा अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। परिजनों ने उसे रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वन विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर के हमले से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें किशोरी के गर्दन पर मिले खरोंच के निशान जंगली जानवर के निकले हैं। जबकि उसकी मौत हमले के दहशत से हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक जलधारा का हार्ट फेल हो गया था। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि जलधारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। उसकी मृत्यु दहशत से होना दर्शाया गया है। गर्दन पर लगे खरोंच के निशान भी जानवर के है। यह जंगली जानवर तेंदुआ ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed