{"_id":"5b22cb154f1c1b644d8b6a85","slug":"possibility-of-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर धुंध ने किया परेशान, आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर धुंध ने किया परेशान, आज हो सकती है बारिश
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में गुरूवार की सुबह आसमान में छाए काले बादलों के बीच सूर्य देव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में लगातार गर्मी के साथ उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे जबकि मौसम में धूल और धुंध होने के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को काफी दिक्कतें आईं। वहीं गंगा के आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक महसूस किया गया। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले चौबीस से अड़तालीस घंटो में बारिश या हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
धूल और धुंध ने दिन भर लोगों को परेशान किए रखा। रास्तों पर धूल का गुबार उड़ता रहा, राहगीरों को इसके चलते परेशानी उठानी पड़ी, सबसे ज्यादा समस्या दोपहिया वाहन चालकों को हुई। अमरोहा जिले में दिन भर का अधिकतम औसत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक महसूस किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था उधर गंगा के आसपास के क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री तक महसूस किया गया, तराई के क्षेत्रों में उमस ने लोगों का हाल बेहाल किया। सुबह में पश्चिमी की ओर से चलने वाली पवनों ने थोड़ी राहत जरूर दी थी लेकिन दोपहर होने तक पश्चिम दक्षिण की ओर चलने वाली पवनों और पश्चिम से पूरब की चलने वाली हवाओं ने गर्मी और बढ़ा दी जिससे लोग पसीना पसीना हो गए। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले चौबीस से अड़तालीस घंटे में गंगा के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है तो वहीं शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।