फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   portest of villagera aginst police

अगवा युवक का चालान करने से भड़का आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
portest of villagera aginst police
गजरौला (अमरोहा)। अगवा युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किए जाने से चकनवाला के ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में ग्रामीणों ने थाने पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर अपनी जान बचाकर भागे अपहृत का ही पुलिस ने चालान कर दिया। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई और युवक की रिहाई की मांग की। वहीं, अपहरण के दो आरोपियों का भी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव चकनवाला निवासी ग्रामीण मंगलवार को सुबह करीब दस बजे एकत्र होकर थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हेमराज सिंह का बेटा भोलू (35) सोमवार की सुबह किसी काम से भगत के पास जा रहा था। गांव से निकलते ही रास्ते में बोलेरो सवारों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में ले गए। आरोप है कि रास्ते में युवक को प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

एक गन्ना सेंटर पर किसानों को देख अपहृत युवक ने किसी तरह बहाना बनाकर बोलेरो रुकवाई। बोलेरो से उतरने के बाद युवक ने शोर मचाया। शोरशराबा सुनकर किसान दौड़ पड़े। जान आफत में फंसी देख आरोपी बोलेरो लेकर वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। साथ ही युवक को अपने साथ थाने लाई। मंगलवार की सुबह गांव के लोग अपहरण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, तो यहां पुलिस ने अपहृत युवक को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर अपहरण के आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाकर थाने में धरने पर बैठे रहे। बाद में पुलिस ने अपहरण के दो आरोपियों के साथ भोलू का भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों का धरना खत्म करवाया। धरने पर बैठने वालों में हेमराज सिंह, ईश्वर सिंह, छोटन सिंह, बाबू सिंह, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूबे सिंह, महाश्य जयचंद सिंह, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मामला अपहरण का नहीं है, बल्कि भोलू की बहन की शादी कथित अपहरण के आरोपी के भाई संग हुई थी, बाद में भोलू के बहनोई की मौत हो गई। अब भोलू बहन की शादी अब उसके देवर संग कराना चाहता है। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed