फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   polytechnic engineer died in accident

हादसे में पॉलिटेक्निक इंजीनियर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
polytechnic engineer died in accident
सड़क हादसे में बाइक सवार पॉलिटेक्निक इंजीनियर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव देवड़ा निवासी 24 वर्षीय रिंकू गुर्जर पॉलिटेक्निक इंजीनियर था। वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद में स्थित एक फैक्ट्री में जॉब करता था। बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर वह सिकंदराबाद से अपने गांव लौट रहा था। स्याना के पास में एक सड़क हादसे में वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसने अपने पीछे पत्नी के अलावा छह माह की बेटी छोड़ी है। मौत की सूचना मिलने पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed