फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Polytechnic and ITI not expected to start this year

पॉलीटेक्निक और आईटीआई में इस साल भी शुरू होने की उम्मीद नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic and ITI not expected to start this year
अमरोहा। लापरवाही के चलते इस सत्र से भी पॉलीटेक्निक और आईटीआई में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीदें कम हैं। क्योंकि सीएण्डडीएस निर्धारित कार्य पूरा नहीं कर सकी है। इन संस्थानों में दाखिले के लिए अप्रैल में प्रवेश परीक्षा होनी है। कार्यदायी संस्था ने लागत बढ़ने पर रिवाइज अस्टीमेट बनाया है। शासन ने आईटीआई के लिए रकम देने से इनकार कर दिया है। पॉलीटेक्निक के अधूरे कार्यों के लिए रिवाइट अस्टीमेट के तहत बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लॉक क्षेत्रों में पॉलीटेक्निक और आईटीआई का निर्माण करा रही है ताकि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं रोजगार परक कोर्स में दाखिला लें सकें। मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम अब प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले में इन संस्थानों के निर्माण की गति बेहद धीमी है। इसके लिए जिले में कटाई और सहसपुर में पॉलीटेक्निक भवन बनाया जाना है। छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल भी बनना है। कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस ने रिवाइज अस्टीमेट 12.30 करोड़ रुपये का तैयार किया है। अभी तक आठ करोड़ की रकम मिल चुकी है, लेकिन अभी निर्माण अधूरा है। इसके अलावा केशवपुरा और बिजनौरा में आईटीआई के लिए बिल्डिंग बनाई जानी है। इन पर 5.05 करोड़ का रिवाइज अस्टीमेट तैयार किया गया है, जबकि 3.71 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुुके है, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

11.71 करोड़ रुपये हो चुके हैं खर्च
अमरोहा। केंद्र सरकार ने पॉलीटेक्निक और आईटीआई के लिए 11.71 रुपये आवंटित किए हैं, लेकिन 5.64 करोड़ रुपये और मांग की गई है। सीएण्डडीएस ने रिवाइज अस्टीमेट बनाया है। उसने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से बजट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई की बिल्डिंग के लिए अतिरिक्त रकम नहीं मिलेगी। कार्यदायी संस्था को अवगत करा दिया गया है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। - नरेश यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed