फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political

अपहरण से मुकरा जिला पंचायत सदस्य का परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
political
अमरोहा। करीब तीस दिन पहले महिला जिला पंचायत सदस्य और उसके परिवार के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। सदस्य पति ने अपहरण के आरोप को नकार दिया है। उन्होंने उत्तराखंड घूमने जाने की बात कही है। एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा वापस लेने की सिफारिश की। इसके बाद उन्होंने सीओ ऑफिस में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी मंजू भारती वार्ड 27 से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह 14 अक्तूबर को अपने पति प्रमोद कुमार और बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इस मामले में सदस्य के ससुर नत्थू सिंह ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी के पति सरजीत सिंह और बसपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयदेव सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। परिवार समेत सदस्य का अपहरण के बाद जिले की राजनीति में हड़कंप मचा गया था। इस संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर वादी के साथ वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी एसपी से मिले। जिला पंचायत सदस्य और उसके परिवार को बरामद करने की मांग की थी। पुलिस कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह अपहरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया। अपह्त जिला पंचायत सदस्य अंजू भारती के पति प्रमोद कुमार कुछ लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायती पत्र सौंपा और कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी जिला पंचायत सदस्य पत्नी और बच्चों के साथ उत्तराखंड गए थे। यह बात वह अपने पिता नत्थू सिंह से नहीं बता सके थे। लिहाजा उन्होंने किन्हीं कारणों से मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मुकदमा खत्म कराया जाए। इसके किसी का कोई दोष नहीं हैं। एसपी के निर्देश पर सीओ सदर अजय कुमार ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed