फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police's jipsy strike on woman

पुलिस की जिप्सी ने मारी महिला को टक्कर, हंगामा

Thu, 21 Jun 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Thu, 21 Jun 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
police's jipsy strike on woman
हाईवे पर हादसे के बाद चालक की पिटाई करती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की वीआईपी ड्यूटी में लगी पुलिस की जिप्सी ने नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी चालक सिपाही को 100 डायल की जीप से खींच कर धुनाई कर दी। दारोगा ने किसी तरह सिपाही को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी एस्कार्ट जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, चालक की ओर से मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी है। घायल महिला का मेरठ में इलाज चल रहा है।       
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत दिल्ली से उत्तराखंड लौट रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा की सीमा से एस्कार्ट पुलिस का जिप्सी चालक हजारीलाल वीआईपी को जनपद की सीमा पास करा रहा था। उस समय जिप्सी की रफ्तार तेज थी। जैसे ही जिप्सी डिडौली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खाता चौराहे पर पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही नखासा थानाक्षेत्र के दहपा निवासी स्कूटी सवार रुबी पत्नी सुरेंद्र को जिप्सी ने टक्कर मार दी। हादसे में रूबी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की भनक लगते ही मौके पर जुटी भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना पर 100 डायल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल रुबी को निजी कार से इलाज के लिए भेजा। वहीं, आरोपी एस्कार्ट जिप्सी चालक को गाड़ी में बैठाकर पुलिस थाने लाने लगी। तभी गुस्साई भीड़ ने अचानक चालक को पुलिस की गाड़ी से खींच कर जमीन पर पटक दिया और पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह दरोगा ने बीच बचाव कर आरोपी सिपाही चालक को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया। 
विज्ञापन

उधर, घायल रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। रुबी पति सुरेंद्र के साथ गांव खाता स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिप्सी वीआईपी ड्यूटी में थी। इसलिए तेज रफ्तार में थी। खाता चौराहे के पास कट पर अचानक स्कूटी सामने से आ गई, जिससे हादसा हो गया। महिला के पति की ओर से जिप्सी चालक हजारीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संबंधित खबर पेज नौ पर )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed