फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police recruitment exam starts today, vehicles will run on changed routes

Amroha News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, बदले मार्ग से चलेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam starts today, vehicles will run on changed routes
अमरोहा। जिले के नौ केंद्रों पर शुक्रवार को सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। अमरोहा शहर के भीतर आठ केंद्र बनाए गए हैं। संकरी गलियां होने के कारण जाम लग सकता है। जाम से निपटने के लिए जनपद पुलिस ने शहर में आने वाले कार समेत सभी बड़े वाहनों को आठ स्थानों से डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकालने का फैसला लिया है। इसलिए, घर से ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें।
विज्ञापन

वाहन लेकर शहर के भीतर न जाएं। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस सुबह से ही सड़कों पर रहेगी। बंबूगढ से लेकर नौगांवा सादात रोड स्थिति रिगल होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा और ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा देने 5942 परीक्षार्थी हरियाणा, झारखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा मंडल में मुरादाबाद, रामपुर और संभल के 2602 परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। 23 अगस्त से पांच दिन तक चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में रोजाना 8544 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, हाईवे से ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा के संचालन पर कोई रोक नहीं होगी। लेकिन, ये वाहन परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दूर रोके जाएंगे। इसके अलावा शहर में आने वाले कार समेत सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी बड़े वाहनों को शहर के बाहर बाईपास होकर निकाला जाएगा। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले रास्ते का नक्शा भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व जेएस हिंदू महाविद्यालय के ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा होकर मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाला वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा और मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन आरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से काकर सराय से कांठ रोड से माया धर्मकाटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- शहर अमरोहा से जोया, मुरादाबादा, दिल्ली (हाईवे) पर जाने वाले वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।
- अमरोहा शहर से नौगांवा जाने वाला वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकाटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाला वाहन बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा, कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- कोई भी ई-रिक्शा और ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आयेगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
बंबूगढ से लेकर रीगल होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा और ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
- जिले में होने वाली उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्र शहर के भीतर हैं, अभ्यर्थियों की भीड़ रहेगी। इसलिए जाम से बचने के लिए शहर में कार समेत बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वाहनों का आवागमन शहर के बाहरी मार्गों से किया जाएगा। -राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article