फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police recovered a bag containing Rs.

पुलिस ने घटनास्थल से रुपये से भरा बैग बरामद किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police recovered a bag containing Rs.
कलेक्शन एजेंट से लूट की घटना में पुलिस ने मौके से नोटों से भरा एक बैग बरामद किया है। बैग में 36500 रुपये की नकदी थी। पुलिस का कहना है कि कलेक्शन एजेंट से लूट नहीं हुई थी, बल्कि उसका बैग गिर गया था।
विज्ञापन

फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट चांद कुमार बुधवार को जनपद बिजनौर के सीमांत गांव में कलेक्शन के लिए गया था। उसका आरोप था कि दोपहर बाद पीछे से आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसका बैग लूट लिया था। बैग में एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस का कहना था कि लूट की घटना संदिग्ध है। बृहस्पतिवार को सीओ सत्येंद्र सिंह और थानाध्यक्ष एजेंट को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां एक तालाब के पास नोटों से भरा बैग दिखाई दिया। उसमें 36500 रुपये की धनराशि थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैग कलेक्शन एजेंट का ही है और वह बैग उससे गिर गया था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed