फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police par barsaye patthar

ताजिया रखने से रोका तो पुलिस पर बरसने लगे पत्थर

Sat, 11 Nov 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 11 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
police par barsaye patthar
डिडौली कोतवाली के गांव पायंती कला में बवाल के बाद चेहलुम के मेले में फैला सामान व रखा गया ताजिया।
गांव पायंती कला में शुक्रवार की दोपहर शेख बिरादरी के लोगों ने चेहल्लुम का जुलूस निकाला था। गांव में ही कब्रिस्तान की भूमि के निकट मेला लगा हुआ था। जहां चेहल्लुम का ताजिया रखा जाना था। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जुलूस मेले में पहुंचा। तीन नवंबर को शेखजादे और मियां बिरादरी के बीच हुए टकराव में मारे गए मियां बिरादरी के आशकार का शव दफनाया गया था।
विज्ञापन


कब्र के पास ही शेेखजादे ताजिया रखने लगे। जिस पर मियां बिरादरी के कुछ लोगों ने उक्त स्थान पर ताजिया रखने को मना किया। पुलिस ने जब उक्त स्थान पर ताजिया रखने से रोका तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की जीप पर भी पत्थर बरसा कर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं फायरिंग भी की। जिससे मेले में भगदड़ मच गई। लोग अपनी दुकानें व झूले जैसे के तैसे छोड़ कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने भी हवाई फायरिंग कर बवालियों को दौड़ा दिया। पथराव में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान समेत उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, सोमपाल सिंह, वेदपाल पुंडीर के अलावा सिपाही अंकुर तोमर, हरज्ञान सिंह, विवेक कुमार घायल हो गए। जख्मी पुलिस कर्मियों टीएमयू ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान और दरोगा सोमपाल सिंह को भर्ती किया गया। जबकि अन्य पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया। सूचना पर एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed