फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police on alert on ayodhya case at amroha

असामाजिक तत्वों को लेकर पुलिस रही अलर्ट, दौड़ते रहे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
police on alert on ayodhya case at amroha
अमरोहा। अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले और बाद में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। मिश्रित इलाकों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी। लैपर्ड पर तैनात पुलिस कर्मी लोगों की भीड़ को हटाने में लगी रही। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।
विज्ञापन

एसपी और डीएम काफिले के साथ शहर में घूमे। लोगों को बात की और दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत सभी सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी या आपत्तिजनक पोस्ट करेगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम एएसपी ने फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। ड्रोन कैमरे को आसमान में उड़ाकर मकानों की छतों पर नजर दौड़ाई। ड्यूटियों पर तैनात फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए। लोगों से झूठी अफवाहों से बचने की अपील की। शहर के मोहल्ला लकड़ा, बटवाल, कोट चौराहा, चकली मोड़, सराफा, गुजरी, तहसील चौराहा, मंडी चौब और मोहल्ला कुरैशी में मिश्रित आबादी है। सांप्रदायिकता को देखते हुए इन मोहल्लों को संवेदनशील माना जाता है। सुरक्षा के लिहाजा से इन मोहल्लों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई। जो लगातार गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed