फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police have done robbery

डॉयल 100 पुलिस ने मजदूर को लूटा

Sat, 22 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 22 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
police have done robbery
यूपी सरकार - फोटो : SELF
नेशनल हाइवे पर चौपला चौकी और सीओ दफ्तर के बीच बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे रात के अंधेरे में 100 पुलिस का कारनामा प्रकाश में आया है। ढाबे से खाना खाकर नाईपुरा जा रहे जुबिलेंट कंपनी के मजदूर को बदमाश बता कर 100 पुलिस ने तलाशी ली और नगदी और मोबाइल लूट लिये। पीड़ित ने शुक्रवार की सुबह थाने पहुंच कर पुलिस को घटना के बाबत जानकारी देते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित बलराम पुत्र मानी चंद निवासी थाना क्षेत्र पकरी वर्मा प्रांत बिहार ने बताया कि वह जुबिलेंट कंपनी में ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करता है। यहां नाईपुरा में किराये के मकान में रह रहा है। रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे चौपला स्थित एक ढाबे पर खाना खाकर नाईपुरा में कमरे पर सोने जा रहा था।
विज्ञापन


चौपला से सीओ दफ्तर के बीच 100 डायल पुलिस ने उसे रोक लिया। पूछताछ करते हुए पुलिस ने कहा कि रात में क्यों घूम रहा है। उसने पुलिस को खाना खाकर कमरे पर जाने की बात कही तो पुलिस ने उसके थप्पड़ मारे। विरोध करने पर बदमाश बता कर तलाशी ली। जेब में रखे 9000 रुपये और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह यहां अकेला कमरे पर रहता है। जिससे मजदूरी के रुपये वह जेब में रखता है। जो पुलिस ने छीन लिये। रिपोर्ट दर्ज कराने केे तहरीर दी है। वहीं थानाध्यक्ष पीके सिंह ने एसएसआई को छानबीन कर कार्रवाई करने आदेश दिये हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed