फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police cremated the woman who lost her life in a bus accident

बस हादसे में जान गंवाने वाली महिला का पुलिस ने कराया दाह संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police cremated the woman who lost her life in a bus accident
गजरौला। शहवाजपुर डोर के निकट बस में जलकर मरी महिला की पुलिस पहचान कराने में नाकाम रही। मोर्चरी पर शव रखने के 72 घंटे हो जाने पर पुलिस ने मृतका का दाह संस्कार करा दिया। मृतक के नाखून और उसके सिर के बालों के सैंपल रखे हैं। ताकि परिजन आकर पहचान कर लें।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की देर शाम थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ था। दिल्ली से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस शहवाजपुर डोर के निकट आग लगने के बाद खाई में पलट गई थी। बस सवार एक महिला की जलकर मौत हो गई थी। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया। मगर सफलता हाथ नहीं लगी। मोर्चरी पर शव रखे रविवार को 72 घंटे हो गए। जिसके चलते पुलिस ने अमरोहा में उसका दाह संस्कार करा दिया। घटना की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। पहचान के लिए उसके नाखून और बालों को सैंपल के रूप में रखा गया है। जिससे आकर परिजन पहचान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed