फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police checked young from suicide

साहब! प्रेमिका ने धोखा दे दिया...रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहा हूं...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
police checked young from suicide
अमरोहा। साहब! प्रेमिका ने धोखा दे दिया...मैं रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहा हूं... तुम फोन होल्ड रखो ट्रेन के आते ही मैं कूद जाऊंगा। यह अल्फाज नशे में धुत प्रेमी के थे। फोन सुनकर पुलिस में हड़कंप मचा गया। फौरन ही नगर और डायल 112 पुलिस ने अपना जाल बिछाया और उसे ट्रेन के आगे छलांग लगाने से पहले सकुशल बचा लिया। चौकी में लाकर पुलिस ने उसकी समस्या सुनी। लेकिन समस्या को पुलिस सुलझाए तो कैसे। दरअसल उसने प्रेमिका को शगुन में 500 रुपये, छुहारे, काजू और मुनक्का दिए थे, जिसे कम बताकर वह उसके पास से चली गई थी। बाद में पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक युवक का पड़ोस के मोहल्ले की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे उसने डायल 112 पर कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी। बताया कि साहब प्रेमिका ने धोखा दे दिया है...मैं रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहा हूं...। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डॉयल कंट्रोल रूम से नगर इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी गई। खुद इंस्पेक्टर ने युवक को फोन कर समझाने की कोशिश की। लेकिन वह आत्महत्या करने पर आमादा था। उसने इंस्पेक्टर से कहा कि तुम फोन होल्ड रखो, मैं ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद जाऊंगा। इसी बीच युवक ने फोन काट दिया। तभी इंस्पेक्टर और डॉयल 112 पुलिस ने अपना जाल बिछाया। इसके थोड़ी देर बाद युवक को रेलवे स्टेशन से थोड़ी पहले माल गोदाम के निकट रेलवे ट्रैक पर छलांग लगाने से पहले सकुशल पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। उससे संभलना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस उसे अपने साथ टीपी-नगर चौकी पर ले गई और उसकी समस्या जानी। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक अपने प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका को शगुन के तौर पर 500 रुपये, छुहारे, काजू और मुनक्का दिए थे। लेकिन, प्रेमिका ने रुपये कम बताए और उसके ऊपर फेंक कर चली गई थी, इससे आहत होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं नशा उतरने के बाद युवक अपनी समस्या लेकर दोबारा पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed