{"_id":"5a08ace64f1c1bf2538bc619","slug":"police-batakar-loot-liya-majic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बताकर रोका, चालक को धक्का देकर लूट ले गया मैजिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बताकर रोका, चालक को धक्का देकर लूट ले गया मैजिक
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा।
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर लुटेरों ने अब वर्दी पहनकर वारदातों को अंजाम देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। रजबपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सफेद वर्दी में खड़े युवक ने टोल प्लाजा के नजदीक छोटा हाथी रोक लिया। कागज देखने की बात कहते हुए अंदर बैठ गया। न दिखाने पर चालक को धक्का देकर छोटा हाथी लूट कर फरार हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला। पीड़ित शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने डरा धमकाकर भगा दिया।
देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी जीशान ने अपना छोटा हाथी चलाने के लिए गांव के ही निजाम को चालक के रूप में रख रखा है। बताते हैं कि शनिवार रात करीब सात बजे वह गजरौला की दिशा से छोटा हाथी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में टोल प्लाजा के पास सफेद वर्दी में खड़े युवक ने उसको रुकने का इशारा किया। ट्रैफिक पुलिस समझकर चालक ने वाहन रोक लिया। इसके बाद वर्दीधारी ने उससे कागज दिखाने को कहा। कागज चेक करने की बात कहते हुए वह छोटा हाथी में ही बैठ गया और टोल प्लाजा पर उसको ले गया।
न दिखाने पर उससे धक्का देकर उतार दिया और थाने से वाहन ले जाने की बात कहते हुए रफूचक्कर हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन स्वामी के परिजनों को मामले की जानकारी दी। खोजबीन पर भी जब वाहन नहीं मिला तब चालक उनके साथ शिकायत करने थाने पहुंचा। यहां पर सिपाहियों ने उसे व साथी को दौड़ा दिया। रविवार की सुबह फिर वह तहरीर लेकर गया। देर शाम तक मसले की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी थी।