फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Police-administrative dictatorship not allowing procession'

‘शोभायात्रा की अनुमति नहीं देना पुलिस-प्रशासनिक तानाशाही’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
'Police-administrative dictatorship not allowing procession'
अमरोहा के मोहल्ला कोट में बैठक करते श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों ने रामडोल शोभायात्रा के रथ को रोकना पुलिस प्रशासन का तानाशाही रवैया बताया है। कहा कि कमेटी के ग्यारह पदाधिकारी एक रथ निकालना चाहते थे। लेकिन कोविड-19 के बहाने अनुमति नहीं दी गई। जबकि हसनपुर और सैदनगली में सत्ताधारी नेताओं की सरपरस्ती में रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस-प्रशासन का दोहरे रवैया को लेकर कमेटी ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला कोट स्थति अपने आवास पर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने अपने तानाशाही रवैया का परिचय देते हुए 114 वर्षों पुरानी एतिहासिक और दर्शनीय भव्य रामडोल शोभायात्रा के लिए कमेटी के 11 सदस्यों के साथ रथ निकालने की अनुमति नहीं देकर भेदभाव और दोहरे मापदंड का कार्य किया है। जबकि हसनपुर और सैदनगली में रामडोल शोभायात्रा सत्ताधारी नेताओं की सरपरस्ती में निकाली गई हैं। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन शोभायात्रा निकालने के संबंध में अंतिम समय तक कमेटी के पदाधिकारियों को झूठा आश्वासन देता रहा और अंतिम समय में शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। इससे कमेटी के और समस्त हिंदुओं में रोष है। ऐसा करके पुलिस प्रशासन ने रामडोल कमेटी और अमरोहा के समस्त हिंदू धार्मिक आस्था और विश्वास पर भी कुठाराघात किया है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मनोज अग्रवाल, पियूष शर्मा, विशाल टंडन, अजय चतुर्वेदी, कुंवर विनीत अग्रवाल, देव गौतम, विवेक शर्मा, राज शर्मा, संजीव गोयल, अनुज शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय गर्ग, अचल अग्रवाल, मनोज महेश्वरी, दीपक बंसल, रिशु दीक्षित, वासु दीक्षित, विकास त्रिवेदी, अर्पण कौशल, सचिन त्रिवेदी, सुभाष शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed