फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pockmarked roads causing pain to commuters... authorities oblivious.

Amroha News: छलनी सड़कें राहगीरों को दे रहीं दर्द...जिम्मेदार बेखबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pockmarked roads causing pain to commuters... authorities oblivious.
अमरोहा। शहर की सड़कें इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही हैं। एक-दो प्रमुख मार्गों को छोड़ दें तो अधिकांश सड़कों पर गड्ढों का जाल बिछा हुआ है। कई स्थानों पर सड़क की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों की पड़ताल के दौरान नगर पालिका के सड़क सुधार के दावों की हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति आजाद रोड की है। करीब दो वर्ष पहले बनी यह सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में हल्की बारिश के बाद पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। शहर के अन्य प्रमुख मार्गों की हालत भी इससे अलग नहीं है। जगह-जगह सड़कें उखड़ी हुई हैं और गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

भारी वाहनों के गुजरने से सड़कें और अधिक क्षतिग्रस्त होती जा रही हैं। सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने पर लोगों को जाम और धूल से भी जूझना पड़ता है। लोगों ने कई बार नगर पालिका से सड़क मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। सड़कें केवल असुविधा का कारण नहीं हैं, बल्कि जानलेवा भी बनती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

मोहल्ला नल की मुख्य सड़क पर गड्ढों का कब्जा


रविवार को मोहल्ला नल की सड़कों का जायजा लेने पर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे नजर आए। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा और बढ़ गया है।

बंबूगढ़ बाईपास पर हर पल हादसे का खतरा

जोया रोड स्थित बंबूगढ़ बाईपास सड़क पर कई खतरनाक गड्ढे बने हुए हैं। तेज रफ्तार में आने वाले दोपहिया वाहन चालकों की नजर यदि इन गड्ढों पर नहीं पड़ती तो हादसा होना तय है। स्थानीय लोग कई बार सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


मोहल्ला छेवड़ा की सड़कें भी बदहाल

मोहल्ला छेवड़ा की सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। सड़क की बजरी उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


दो साल में ही उखड़ गई आजाद रोड
गांधी मूर्ति से आजाद रोड जाने वाली सड़क करीब दो वर्ष पहले नगर पालिका ने बनवाई थी, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत बेहद खस्ताहाल है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। इसी मार्ग से एसडीएम सदर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।


-----------------

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यदि हाल में बनी कोई सड़क क्षतिग्रस्त हुई है तो संबंधित ठेकेदार से उसे वारंटी अवधि के तहत मरम्मत कराई जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
- केशव प्रसाद, प्रभारी ईओ, नगर पालिका अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed