फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Poachers had set noose for leopard hunting, two nominated

तेंदुए के शिकार के लिए शिकारियों ने लगाया था फंदा, दो नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Poachers had set noose for leopard hunting, two nominated
अमरोहा। शिकारी के फंदे में तेंदुए के फंसने के मामले में वन विभाग के अफसरों ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोप है कि तेंदुए का शिकार करने के उद्देश्य से फंदा लगाया गया था। वन विभाग ने दो नामजद और उनके अन्य साथी शिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के बारसपुर गांव के जंगल में किसी शिकारी ने फंदा लगाया गया था। इस फंदे में 30 नवंबर की कर रात किसी समय तेंदुए का पैर फंस गया था। एक दिसंबर को सुबह जब ग्रामीण खेत पर काम करने के लिए निकले तो उन्होंने तेंदुए को बैठा देखा। तेंदुए को देखकर लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन जैसे ही तेंदुए ने छलांग लगाई तो वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देखा कि तेंदुए का पैर फंदे में फंसा था। लोगों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग के एसडीओ अजय पांडे, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, शीशपाल बिष्ट, वन दारोगा राजीव कुमार, केपी सिंह और राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से निकाल कर पिंजरे में बंद किया था। इसके बाद बिजनौर जनपद के के अमानगढ़ स्थित टाइगर रिजर्व में छुड़वा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में गहनता से छानबीन की गई तो सामने आया कि तेंदुए का शिकार करने के उद्देश्य से फंदा लगाया गया था। आरोपियों की लोकेशन भी वहीं की पाई गई थी, जहां तेंदुए का पंजा फंसा हुआ था। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में निजामपुर सैंदरी निवासी संजय, सोनाराम और उनके अन्य साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed