फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   plumber died in train accident

ट्रेन की चपेट में आकर प्लंबर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
plumber died in train accident
अमरोहा। घर से काम की तलाश में निकले प्लंबर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा अमरोहा में जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर में नौबहार को सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा आठ बच्चे हैं। पांचवे नंबर का बेटा राहुल (24) प्लंबर का काम करता था। गुरुवार की शाम करीब छह बजे राहुल मोहल्ला सुबोध नगर में काम की तलाश में गया था। करीब दस बजे वह जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहा था। तभी राहुल दिल्ली-फैजाबाद ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर आ गए। रात में ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्लंबर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed