फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Plant one sapling in a year, make the environment clean'

‘साल में एक पौधा जरूर लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
'Plant one sapling in a year, make the environment clean'
नायाब अब्बासी डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण करने के बाद पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सचिव एम असलम फारूकी ने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन शून्य है। वृक्ष ही पर्यावरण को संतुलन बनाते हैं और हर मौसम में लाभदायक भी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। प्राचार्या डॉ. लुबना हामिद ने कहा कि पानी भोजन की तरह वृक्ष भी मानव जीवन का अंग है। उन्होंने कहा पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही हैं। पौधा लगाने वालों में डॉ. नसीम अहमद, डॉ. महताब आलम, डॉ. अंजलि पाठक, जमशेद अख्तर, अरमान सिद्दीकी, जुनैद आलम, रेशमा जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, धनौरा रोड स्थित राशिदा बेगम मुस्लिम महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान के तहत कर्मचारियों व बीएड प्रशिक्षकों ने आम, अमरूद, नीम, आंवला तुलसी आदि प्रजातियों के पौधे लगाए। प्रबंधक नासिर हसन ने कहा कि स्वस्थ जीवन बीताने के लिए इंसान को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की जरूरत है। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. तेज प्रताप, डॉ. अशहर तौसिफ, डॉ. रविंद्र कुमार त्यागी, रूपाली, रंजीत सिंह, अब्दुल मनान बाबर, तब्बसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिटिल स्कोलर्स एकेडेमी जोया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। पौधों की देखभाल उसी तरह से करनी चाहिए। जिस तरह से अपने बच्चों की देखभाल करते हैं।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक डॉ.गिरीश बंसल प्रबंधक, डॉ.अनुराधा प्रधानाचार्य, डॉ.शुभ्रा सक्सेना उप प्रधानाचार्य, शालिनी भरद्वाज सहित शिक्षक सुभाना जैदी, चारू श्रीधर, फरहाना, फरहीन, अंकिता, हिना, जासमीन, नाजनीन, साज ताहिर, शाजिया, सुनील जोशी, मुनीर उल हक ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर नारी सशक्तीकरण की परिचायक हया नाज, आरुषि पंडित, इल्म नाज, दिशा, वासु, रिमषा साऊद, नैंसी चौधरी, जीशु चौधरी, विदुषी सिंह, मधु, अमीषा गौरी व श्रेया ने आंवला, अमरुद, कचनार, गुलमोहर, पीपल के पौधों को बड़ी मात्र में रोपित किया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देशभर में पौधरोपण अभियान चलाएगी। देेश की आबादी का एक प्रतिशत पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वृक्षमित्र भी बनाए जाएंगे। जनपद में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी परिषद के प्रदेश संयोजक अरुण दीक्षित ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी में देेश भर में पौधारोपण अभियान शुरू करने की योजना तैयार की गई है। देेश की कुल आबादी का एक प्रतिशत संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक लाख 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जनपद अमरोहा में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। एक कार्दकर्ता को 10 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया जाएगा। पौधे अभाविप द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधरोपण करने वाले कार्यकर्ताओं को वृक्षमित्र का नाम दिया गया है। कोई भी व्यक्ति वृक्ष मित्र बन सकता है। परिषद द्वारा जारी लिंक पर अपना पंजीकरण करा सकता है। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की है। संवाद

पौधरोपण जनआंदोलन अभियान के तहत बुधवार को प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि जीवन जीने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत ही जरूरी है। हर व्यक्ति को पौधे रोपित करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed