फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Pink' toilets and night shelters will be constructed in the city.

Amroha News: नगर में पिंक शौचालय व रैन बसेरे का निर्माण कराया जाएगा

Thu, 11 Jun 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
'Pink' toilets and night shelters will be constructed in the city.
मंडी धनौरा। होली पार्क के पास खाली पड़ी पालिका की भूमि पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय बनाया जाएगा। बैठक में कर्मशाला के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा आधुनिक श्मशान घाट का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक बुधवार की दोपहर बाद पालिका के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभासदों ने एक स्वर में नगर की सफाई व्यवस्था पर पर रोष व्यक्त किया। उनका आरोप था कि सफाई कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। नगर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। सभासदों की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को मीटिंग में ही तलब कर लिया। दो टूक चेतावनी दी गई कि सफाई के मामले में शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सभासद राजू बादशाह ने प्रस्ताव रखा कि होली पार्क के पास खाली पड़ी पालिका की भूमि पर पिंक शौचालय व रैन बसेरे का निर्माण कराया जाए। उनका कहना था कि भूमि के पास बस स्टैंड, साप्ताहिक बाजार, रेलवे रोड होने के कारण काफी आवाजाही रहती है। महिलाओं के प्रसाधन की उचित व्यवस्था नहीं है। उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पालिकाध्यक्ष ने कर्मशाला के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा। उन्होंने जानकारी दी कि अमरोहा रोड स्थित पालिका की भूमि पर आधुनिक श्मशान घाट भी बनाया जाएगा। सभासद नूतन रानी व जसवीर सिंह ने कलाली मार्ग पर जलभराव की स्थिति की शिकायत करते हुए उसके समाधान की मांग की। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने जानकारी दी कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए 15 प्रमुख स्थानों पर 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 15 दिन के भीतर सीसीटीवी लग जाएंगे। सभासदों ने मेजें थपथपाकर उनकी इस जानकारी का स्वागत किया। बैठक में अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा, दुलीचंद गिहार, नौशाद मंसूरी, प्रशांक त्यागी, कुसुमलता, गौरव धारीवाल, ओमवीर सैनी, राजीव दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed