फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pillar fell on a student of class two playing on the roof of the house, drowned to death

घर की छत पर खेल रहे कक्षा दो के छात्र पर गिरा पिलर, दबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Pillar fell on a student of class two playing on the roof of the house, drowned to death
डिडौली। पिता के साथ छत पर खेल रहे कक्षा दो के छात्र की पिलर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कालाखेड़ा उर्फ कलालखेड़ा गांव की है। यहां रहने वाले मोहम्मद नदीम पेशे से किसान है। बीमारी के चलते नदीम की पत्नी मेहनाज की मौत चार साल पहले हो गई थी। नदीम के पास एक बेटा रिजान अहमद था। सात वर्षीय रिजान डिडौली के एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। बताते हैं कि बुधवार को नदीम छत पर काम कर रहे थे। तभी रिजान भी उनके पास छत पर खेलने लगा। इस दौरान अचानक पास खड़ा पिलर रिजान के ऊपर गिर पड़ा। पिलर के नीचे दबने से रिजान की मौत हो गई। थोड़ी ही देर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिलर के मलबे हो हटाकर लोगों ने रिजान को बाहर निकला और सकुशल होने की चाह में उसे चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed