फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup collided with tree while nap, driver injured

झपकी आने पर पिकअप पेड़ से टकराई, चालक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with tree while nap, driver injured
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नींद की झपकी आने पर पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद बिजनौरा के थाना चांदपुर निवासी मोहसिन अहमद सब्जी बेचने का काम करता है। वह चांदपुर से सलाउद्दीन पुत्र जमील अहमद की पिकअप लेकर सब्जी लाने के लिए बरेली सब्जी मंडी गया था। शुक्रवार रात सब्जी लेकर चांदपुर के लिए वापस आ रहा था। सुबह तीन बजे पिकअप खेड़ी के मोड़ पर पहुंची तो चालक सलाउद्दीन को झपकी लग गई। इसमेें पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक के पैर में काफी चोट आई। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे सब्जी विक्रेता ने अपनी सब्जी दूसरी पिकअप में लदवाई और चांदपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed