फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   physical challenged suicide

दिव्यांग ने फंदे से लटककर जान दे दी

Thu, 21 Jun 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Thu, 21 Jun 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
 दिव्यांगता से जूझ रहे डांस टीचर मां की मौत के बाद इस कदर टूट गए कि उन्होंने बुधवार को घर में  फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया है। टीचर घर में अकेले ही रहते थे।   
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयन साईं मंदिर के निकट निवासी संजय धवन (45)  निजी स्कूल में डांस टीचर थे। संजय के चार भाई राकेश, अशोक, विजय, अनिल और अरूण भी हैं। राकेश और अशोक दिल्ली में कारोबार करते हैं। जबकि विजय बैंक से रिटायर्ड है और अनिल बैंक में ही नौकरी करते हैं। संजय मकान में अकेला रहते थे। कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित उनके यहां किराए पर रहता है। सुमित बुधवार की सुबह छुट्टी से लौटने के बाद कमरे पर पहुंचा तो संजय धवन का शव फंदे पर लटका था। सिपाही की सूचना पर थाना कोतवाली शहर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों की घटना की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के मुताबिक संजय धवन की लाश के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने दिव्यांगता से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है। बताया जाता है कि संजय को कुछ समय पहले फालिस का अटैक हुआ था। इससे उसका एक पैर ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा था। अविवाहित संजय दिव्यांगता के चलते अधिक परेशान रहता था। वहीं मां की मौत के मौत के बाद वह पूरी तरह टूट गया था। इसलिए के बाद उसने आत्महत्या कर ली है। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed