फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   photo of modi and yogi hanged in nagar palika

पूर्व सीएम की तस्वीर हटी योगी-मोदी की तस्वीर टंगी

Thu, 14 Dec 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Thu, 14 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
photo of modi and yogi hanged in nagar palika
अमरोह नगर पालिका की नई चेयरमैन के कक्ष में लगी योगी-मोदी के चित्र।
नए चेयरमैन के इस्तकबाल के लिए नगर पालिका परिषद पूरी तरह तैयार है। एक ओर जहां पालिका का रंग ही बदल दिया गया है वहीं चेयरमैन का दफ्तर भी शानदार ढंग से सजाया गया है। उनकी कुर्सी के ऊपर मोदी, योगी के अलावा महात्मा गांधी व बाबा साहेब की तस्वीरें लगी हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर को कर्मचारियों ने हटाकर रख दिया है। टेबिल-कुर्सी भी नई डाली गई हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के अफसर परवेज आसीन थे। उनके दौर में कार्यालय के अंदर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगाई गई थी लेकिन साल 2017 में पालिका की कमान भारतीय जनता पार्टी की नेता शशि जैन के हाथों में आ गई है। उनके निर्वाचित होते ही पालिका प्रशासन ने रंगाई पुताई का काम चालू कर दिया था। अब पालिका बदली-बदली नजर आ रही है। नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पालिका में और बदलाव आया है। चेयरमैन का कक्ष पूरी तरह सजा दिया गया है। पुराने फर्नीचर को निकालकर नया डाला गया है। टेबिल से लेकर कुर्सियां तक बदलवाई गई हैं। पूरी तरह दफ्तर चमचमा रहा है। एक कर्मी की ड्यूटी बाहर गेट पर लगा दी गई है। चूंकि चेयरमैन लखनऊ में सीएम के बुलावे पर कार्यशाला में शिरकत करने गई हैं। आज उनकी वापसी होगी। एकाध दिन बाद ही वह कुर्सी पर विराजमान होंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed