फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PET: Exam will be held at 14 centers, static and sector magistrates will be deployed

पीईटी : 14 केंद्रों पर होगी परीक्षा, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Sat, 30 Aug 2025 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
PET: Exam will be held at 14 centers, static and sector magistrates will be deployed
अमरोहा। जिले में 14 केंद्रों पर छह और सात सितंबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) होनी है। इसमें 25 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसे नकल विहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी जबकि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर केंद्र में लाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। इसके लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर बिजली, पानी, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था व सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। शासन के निर्देश पर राजकीय कॉलेजों के अलावा एडेड स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने परीक्षा के दौरान नकल विहीन वातावरण बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों की निगरानी होगी। साथ ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डीएम बताया कि परीक्षा दो दिन होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में शाम 3 से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed