फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PET: Agencies are ready to prevent irregularities

पीईटी : गड़बड़ी रोकने को एजेंसियां मुस्तैद

Sat, 06 Sep 2025 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 06 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
PET: Agencies are ready to prevent irregularities
अमरोहा। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने और गड़बड़ियां रोकने के लिए पुलिस और एजेंसियां मुस्तैद है। उधर, अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने के लिए रोडवेज निगम ने भी कमर कस ली है। अमरोहा जिले में बरेली, संभल और दिल्ली के अभ्यर्थी की परीक्षा हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के जिलों की लड़कियां का भी सेंटर यहां है। कुछ अभ्यर्थी शुक्रवार रात ही शहर में आ गए थे।
विज्ञापन


वही, अमरोहा जिले के 18 हजार अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर पेपर देने गए हैं। अभ्यर्थियों को लाने-ले जाने के लिए परिवहन निगम ने 25 रोडवेज की बसें लगाई हैं। संभल, बरेली, दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं जबकि कुछ अभ्यर्थी अपने निजी वाहनों से आएंगे तो उनके वाहन खड़े करने के लिए शहर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन शनिवार और रविवार को दो-दो पालियों में होगा। इसमें कुल 25,344 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक पाली में 6336 अभ्यर्थी पेपर देंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्रों का निर्धारण किया गया है जहां परीक्षा के लिए तैयारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, बिजली, प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक आंतरिक व पचास फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहरी होंगे। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।



इन स्थानों पर की गई पार्किंग व्यवस्था

टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि जीजीआईसी कॉलेज के वाहनों के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुंदन इंटर काॅलेज के वाहनों की पार्किंग स्कूल के प्रांगण में की जाएगी। जीआईसी काॅलेज के वाहनों के लिए रेलवे माल गोदाम के खाली मैदान में पार्किंग रहेगी। आईएम इंटर काॅलेज और जेएस हिंदू डिग्री काॅलेज व जेएस हिंदू इंटर काॅलेज के वाहनों को रामलीला ग्राउंड जेएस हिंदू काॅलेज के सामने की गई है। शहर में जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत शहर में दोनों दिन कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के वाहन पार्किंग में खड़े कराए जाएंंगे।




आज और कल इन मार्गों से गुजरें

- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- नौगांवा सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।



- नौगांवा सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।



- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।



- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकरसराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।



- शहर अमरोहा से नौगांवा सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगांवा की ओर जाएंगे।



- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।



- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।



नोट : बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed