{"_id":"68bdf6346d9f2be0a40968bb","slug":"pet-8351-appeared-for-the-exam-on-the-second-day-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147255-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : दूसरे दिन 8351 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : दूसरे दिन 8351 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
अमरोहा। दो दिवसीय प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का रविवार को समापन हो गया। सभी 14 केंद्रों पर दोनों पालियों में 8351 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 4321 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। परीक्षा के आयोजन को लेकर बेहद सतर्कता बरती गई।
उत्तर प्रदेश प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा के लिए दो दिन हुई परीक्षा के लिए कुल 25344 अभ्यर्थियों को जिले में परीक्षा देनी थी। हर पाली में 6336 अभ्यर्थी शामिल किए गए थे। शनिवार को हुई परीक्षा में पहली पाली में कुल पंजीकृत 6336 में से 4039 ने परीक्षा दी थी। जबकि 2297 परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। दोपहर तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में पंजीकृत कुल 6336 में से 4219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2117 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
रविवार को दूसरे दिन हुई परीक्षा में शनिवार की तुलना में अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को पहली पाली में 6336 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4133 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2193 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं, दूसरी पाली में 6336 के सापेक्ष 4208 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2128 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरती गई। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताते हुए सुकून जताया।