फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   peple is in fear due to cracking electric

बिजली की तड़तड़ाहट से दहशत फैली

Thu, 10 May 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।   Updated Thu, 10 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंगलवार की देर रात अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। बिजली की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, बाद में मौसम सामान्य हो गया लेकिन तूफान के खौफ में लोग करवटें बदलते रहे। 
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मंगलवार को सूर्यदेव और बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। आसमान में धूल के गुबार जैसी धुंध सी छाई रही। देर शाम से तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली की तड़तड़ाहट के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात भर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। जिसके बाद जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने जनपद में तेज आंधी की आवक को देखते हुए स्कूल-कालेजों में गुरुवार को अवकाश घोषित कर दिया गया। तेज हवा के झोंके चलने पर देखते ही देखते सड़कें सूनसान आ गई। तूफान की दहशत में लोगों ने अपने-अपने घरों में कैद हो गए। आंधी के साथ बिजली कड़कने लगी। डर स्वाभाविक था क्योंकि मौसम विभाग ने पहले ही आंधी तूफान आने की आशंका जता दी थी। इसे लेकर लोग डरे-सहमे रहे। वहीं,  बुधवार तड़के से सूर्य देव ने कड़ी धूप के साथ दर्शन दिए। तेज तपिश ने लोगों को फिर बेहाल कर दिया। लेकिन ग्यारह बजे के बाद फिर आसमान में काले बदल छा गए। पुरवाई हवा के साथ दिन भर खुशनुमा मौसम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed