{"_id":"620f63835a5b7b1c6d3e2e6a","slug":"people-going-by-placing-bodies-in-trolley-for-cremation-became-victims-of-accident-pickup-and-tractor-collided","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: दाह संस्कार के लिए ट्रॉली में शव रखकर जा रहे लोग हुए हादसे का शिकार, पिकअप और ट्रैक्टर की हुई भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: दाह संस्कार के लिए ट्रॉली में शव रखकर जा रहे लोग हुए हादसे का शिकार, पिकअप और ट्रैक्टर की हुई भिड़ंत
Fri, 18 Feb 2022 02:44 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:44 PM IST
सार
रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी सतवीर की पुत्री ममता की शादी करीब एक वर्ष पहले दीपक पुत्र हेम सिंह निवासी घघेटा थाना कैलादेवी जिला संभल के साथ हुई थी। शादी के बाद ममता बीमार हो गई। मायके में रहकर ममता उपचार करा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के रहरा में दाह संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में शव रखकर जा रहे लोग शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गए। रहरा-गवां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की पिकअप से भिड़ंत हो गई। जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी सतवीर की पुत्री ममता की शादी करीब एक वर्ष पहले दीपक पुत्र हेम सिंह निवासी घघेटा थाना कैलादेवी जिला संभल के साथ हुई थी। शादी के बाद ममता बीमार हो गई। मायके में रहकर ममता उपचार करा रही थी। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए और दाह संस्कार के लिए शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर अपने गांव ले जाने लगे। तड़के तीन बजे रहरा गवां रोड पर आदमपुर मोड़ के नजदीक सामने से आ रही संतरे से भरी हुई पिकअप से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार चालक योगेंद्र निवासी इथमारपुर जिला आगरा सहित ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सविता, नीतू, ममता, सोमवती समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन