फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   people bathed in ganga

गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 23 Jun 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Sat, 23 Jun 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
people bathed in ganga
ब्रजघाट में गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा पर ब्रजघाट में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में आस्था का स्नान किया। डुबकी लगाने का तड़के से लेकर दोपहर तक सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर धर्मलाभ कमाया।  
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिवर्ष के दूसरे ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि रही। ज्येष्ठ मास की दसमी तिथि को ही गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल यह दूसरी बार गंगा दशहरा मनाया गया। जिस पर सवेरे से ही ब्रजघाट और तिगरी धाम में श्रद्धालु उमड़ने शुरू हो गए थे। दोपहर होने तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। बल्कि गुरुवार की देर रात ही काफी श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्होंने रात बारह बजे ही गंगा में आस्था की डुबकी लगा ली, जो लोग रात में नहीं जा पाए वे शुक्रवार की तड़के गंगा घाट पर पहुंचे और स्नान किया। गौरतलब है कि ज्येष्ठ मास की दसमीं तारीख को ही गंगा धरती पर आई थी। राजा भगीरथ की तपस्या से गंगा धरती पर पहुंची। तब से लेकर आज तक गंगा दशहरा हजारों साल से लगातार मनाया जा रहा है। दशहरा पर गंगा में स्नान करने से काफी पुण्य मिलता है। ऐसा पुराणों में कहा गया है। संस्कृति के रीति रिवाजों को लोग आज भी निभा रहे हैं। इसकी झलक गंगा में स्नान करने वालो को देखकर मिलती है।  श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सूरज को अर्घ्य भी दिया। वहीं कुछ लोगों और महिलाओं ने पुरोहितों से बाकायदा पूजा अर्चना कराते हुए परिवार की मंगल कामना की। बुजुर्गों ने श्रद्धा भाव के साथ स्नान किया तो युवाओं ने स्नान के दौरान जमकर अठखेलियां की। युवा तो काफी देर तक गंगा में स्नान कर मस्ती करते रहे। इसके अलावा गंगा घाट पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि भी दिया। काफी परिवारों ने संस्कार भी गंगा घाट पर पहुंचकर किए। बच्चों को मुंडन कराए गए। वहीं महिलाओं ने अपनी रीति के अनुसार तमाम धर्म कर्म किए। महिलाएं और बुजुर्ग भक्तिभाव के साथ स्नान करते देखे गए।
विज्ञापन

(संबंधित खबर पेज चार पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed