फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   people are in problem due to power cut

गर्मी में बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग

Mon, 28 May 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Mon, 28 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
people are in problem due to power cut
गजरौला में स्टेशन रोड पर विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
हर रोज बढ़ रहा तापमान लोगों के लिए मुसीबत लेकर आ रहा है। पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान है। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक कड़ी धूप हलकान कर रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

रविवार को तड़के से ही लोग पसीना पसीना होने लगे थे। दोपहर होने तक गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। गर्मी इतनी भयंकर थी कि हर कोई परेशान दिखा। शुक्रवार सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा था। दोपहरी होते ही गर्मी के तेवर                 तीखे हो गए। दिन-प्रतिदिन गर्मी की मार बढ़ती जा रही है। बढ़ता तापमान लोगों को पसीना पसीना कर रहा है। 
विज्ञापन

गर्मी इतनी ज्यादा है कि पंखों में भी पसीना नहीं सूख रहा है। गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। चौराहों पर दोपहर होते ही कोई दिखाई नहीं देता।स्कूटी पर महिलाएं अपने हाथों और मुंह को कपड़ों से ढके हुए निकल रही हैं। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग खुद को घरों में कैद करने को मजबूर हो गए हैं।  सवेरे आठ बजते ही सूरज आग उगलने लगता है। सूरज की तपिश के सामने थोड़ी देर भी ठहरना मुश्किल हो रहा है। सवेरे से शाम तक जिले के लोग गर्मी से पसीना पसीना दिखाई दिए। बच्चों ने नलकूपों पर स्नान कर गर्मी से बचने की कोशिश की। लगातार गर्मी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed