फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pension issued to 817 ineligible and 2,059 dead

817 अपात्रों व 2,059 मृतकों को जारी की पेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pension issued to 817 ineligible and 2,059 dead
अमरोहा। पेंशनधारकों के सालाना सत्यापन के दौरान चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिले में कुल 817 अपात्र पेंशन का लाभ उठा रहे थे। इन लोगों ने कई महीने तक पेंशन की रकम हासिल की है। प्रति महीने 500 रुपये का भुगतान होता था। इसके अलावा 2,059 पेंशनधारकों की मौत हो गई है। संबंधित विभाग पेंशनधारकों की सूची से अपात्र और मृतकों के नाम हटाने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगता के कुल 60,986 पेंशनधारक हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर विभागों द्वारा सत्यापन कराया गया, जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम ने जांच पड़ताल की जिसमें कुल 2,876 पेंशनधारक अपात्र और मृतक मिले। जिसमें 817 अपात्र पेंशन का लाभ उठा रहे थे जबकि 2,059 पेंशनधारकों की मौत हो गई है। अब इनके पेंशन रोक दिए जाएंगे। मालूम हो कि पेंशन प्रत्येक तीन महीने में दी जाती है। यह रकम 1,500 रुपये होती है।
विज्ञापन

अपात्रों को पेंशन के मामले में बिचौलियों का कॉकस सक्रिय है। यह लोग विकास भवन और ब्लॉकों में कार्यरत बाबुओं से सांठगांठ हैं। अपात्रों को पेंशन के बदले विभागीय कर्मचारी भी रकम वसूलते हैं। दरअसल कई सालों से एक पटल पर कार्यरत होने से नियमों को दरकिनार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद और दिव्यांग सर्टिफिकेट के बाद पेंशन
तीनों पेंशनधारकों के लिए नियम तय हैं। विधवा पेंशन के लिए पति की मौत के बाद रकम मिलती है जबकि दिव्यांग पेंशन के लिए दिव्यांगता का प्रमाण पत्र जरूरी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि महिलाओं ने पतियों की मौत गलत तरीके से तो नहीं दिखाई है।
यह है मृतक और अपात्रता के आंकड़ें
पेंशनधारक मृतक अपात्र
वृद्धावस्था 1,485 42
विधवा 411 651
दिव्यांग 163 124
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed